How to Make Curd at Home in Hindi
How to Refrigerate yogurt or How to Make Curd at Home in Hindi Recipe is step by step illustrated here. It's cheap to make Dahi at Home rather Buy from Market. Homemade Dahi or Curd is Pure and no chemical is used. In market there are many impurities and synthetic tricks are used. आज हम इस वीडियो में घर पर दही बनाने की विधि सीखेंगे । घर पर दही जमाना काफी आसान है, घर पर बनाया हुआ दही शुद्ध होता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है, साथ ही घर पर बनाया हुआ दही सस्ता पड़ता है । तो इस रेसिपी को देखिये और घर पर ही दही बनाइये |
घर पर दही ज़माने की विधि -
घर पर दही ज़माने की सामग्री -
दूध - 1/2 लीटर (फुल क्रीम)दही - 2 छोटे चम्मच
घर पर दही ज़माने की विधि -
घर पर दही ज़माने के लिए सबसे पहले हम दूध को उबाल लेंगे । दूध में उबाल आने के बाद हम गैस ऑफ कर देंगे । अब हम दूध को हल्का गुनगुना होने रख तक ठंडा होने के लिए रख देते है ।
****हमे दूध को हल्का गुनगुना रखना है, गर्म दूध में दही नहीं जमेगा****
दूध हल्का गुनगुना जितना ठंडा होने पर अब हम इसमें दही डाल देंगे और इसे चम्मच से मिला देंगे । अब हम अलग अलग मौसम के लिए दही ज़माने की विधि देखते है ।
गर्मी के मौसम में दही कैसे जमाये - गर्मी के मौसम में दही ज़माने के लिए दूध में दही मिलाकर इसे प्लेट से ढक दे और 2 से 3 घंटे के लिए कही भी रख दे । 3 घंटे बाद हमारा दही जम जायेगा ।
सर्दी के मौसम में दही कैसे जमाये - सर्दी में दही जमना थोड़ा मुश्किल होता है । सर्दियों के मौसम में दही ज़माने के लिए इसे रोटी के कैसरोल (Caserole) में रख कर जमा देंगे या फिर किसी गर्म जगह पर रख दे । और अगर थोड़ा ज्यादा ही ठंडा मौसम हो तो इसे कपडे से ढक दे या फिर आटे के डब्बे में रख दे । आटे में गर्मी होती है इसलिए आसानी से जम जायेगा ।
घर पर दही ज़माने की विधि (रेसिपी) की वीडियो को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं
Visit to Our Youtube Channel Shikkha Srivastav https://www.youtube.com/watch?v=
0 comments :
Post a Comment