Enjoy cooking
Browse through over
Indian tasty recipes.
Home » » Khaman Dhokla Recipe in Hindi – खमन ढोकला बनाने की विधि

Khaman Dhokla Recipe in Hindi – खमन ढोकला बनाने की विधि

Written By Unknown on Monday, May 23, 2016 | 2:12 PM

बेसन का खमन ढोकला बनाने की विधि – 

बेसन का खमन ढोकला बनाने की सामग्री – 🙂
बेसन – 200 ग्राम
चीनी – 4 छोटे चम्मच
बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी
टाट्रि – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया
राई के दाने
बेसन का खमन ढोकला बनाने की विधि – 🙂 🙂
सबसे पहले हम टाट्रि में थोड़ा सा पानी दाल के भिगो देंगे, अब हम बेसन का घोल बनाएंगे । बेसन में २ चम्मच चीनी, हल्दी, एक छोटा चम्मच नमक डाल कर मिलाएंगे । फिर इसे चलते रहेंगे और इसमें टाट्रि भी डाल लेंगे, इसमें गाठे नहीं रहनी चाहिए । 🙂
अब हम इसे आधे घंटे के लिए बाहर रख देंगे । आधे घंटे बाद हम देखेंगे हमारा मिक्सचर हल्का सा फूल गया है । अब हम गैस ऑन करेंगे और उस पर स्टीमर रखेंगे (पानी थोड़ा गरम होने दे ) स्टीमर की प्लेट्स पे हल्का सा घी या रिफाइंड कुछ भी लगा देंगे जिससे ढोकला चिपकेगा नहीं । अब हम मिक्सचर में बेकिंग सोडा और धनिया डाल के अच्छे से चलाएंगे । 🙂
अब हम घोल (batter) को प्लेट्स में डाल के स्टीमर में रख के 20 से 25 मिनट तक पकाएंगे । जब तक ढोकला पकेगा तब तक हम इसका छौंक तैयार कर लेते है । गैस पे फ्राइंग पैन रख के रिफाइंड आयल डालेंगे तेल गरम होने पर हम इसमें दो चुटकी राई के दाने डाल देंगे राइ पकने पर हम इसमें हरी मिर्च और करी पत्ता डाल देंगे । अब हम इसमें एक से डेढ़ कप पानी डाल के चलाएंगे फिर इसमें हरा धनिया, आधा चम्मच चीनी डाल देंगे । हमारा छौक तैयार है । 🙂
अगर हमारा ढोकला चाक़ू के नहीं लग रहा है तो अब हमारा ढोकला भी तैयार है, इसके छोटे छोटे टुकड़े करले और प्लेट में सजा ले । अब हम हमारा छौंक इसके ऊपर चारो तरफ डाल देंगे । सजावट के लिए धनिया डाल दे । आपका खमन ढोकला सर्व करने के लिए तैयार है । 🙂 🙂
खमन ढोकला बनाने की विधि (रेसिपी) की वीडियो को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं

Credit Goes to ShikkhaSrivastav.com
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment