Enjoy cooking
Browse through over
Indian tasty recipes.
Home » » Sooji Rava Idli Recipe Hindi रवा इडली बनाने की विधि

Sooji Rava Idli Recipe Hindi रवा इडली बनाने की विधि

Written By Unknown on Tuesday, May 24, 2016 | 10:28 AM

रवा सूजी इडली बनाने की विधि – 🙂
रवा सूजी इडली बनाने की सामग्री – 🙂
रवा (सूजी) – 200 ग्राम
दही – 1 कप (फेटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया
कड़ी पत्ता – 8 से 10
ईनो फ्रूट साल्ट
राई – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
रिफाइंड आयल – 1 बड़ा चम्मच
रवा (सूजी) इडली बनाने की विधि – 🙂
रवा इडली बनाने के लिए सबसे पहले सूजी (रवा) को पहले एक कटोरे में निकाल ले, इसमें दही डाल ले फिर इसमें नमक डाल कर इसे मिला ले , इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मिला ले । अब इस घोल को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दे, जिससे ये फूल जाएगा, तब तक हम इडली का छौंक तैयार कर लेते है । 🙂
गैस ऑन करके पैन रखे, पैन गरम होने पर इसमें दो छोटे चम्मच रिफाइंड आयल डाल देंगे । आयल गरम होने पर इसमें राइ डालेंगे फिर इसमें हरी मिर्च, कड़ी पत्ते, थोड़ा सा हरा धनिया डाल देंगे । हमारा छौंक तैयार है, इसे अब हम ठंडा कर लेंगे । ठंडा होने पर इसे सूजी के घोल में डाल देंगे । 🙂
अब एक गैस पर स्टीमर में पानी भर के गैस ऑन कर के रख दे । सूजी के घोल में अब ईनो डाल देंगे, फिर इडली के साचो में घी या रिफाइंड लगा देंगे पर फिर घोल डाल देंगे । अब इनको स्टीमर में 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे, 10 से 15 मिनट के बाद इडली को बाहर निकल ले । 🙂
आपकी रवा इडली तैयार है आप इन्हे नारियल की चटनी, सांभर के साथ भी सर्व कर सकते है । 🙂 🙂
रवा इडली बनाने की विधि (रेसिपी) की वीडियो को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं

Visit to Our Youtube Channel Shikkha Srivastav 🙂 🙂

Credit Goes to ShikkhaSrivastav.com
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment