Enjoy cooking
Browse through over
Indian tasty recipes.
Home » » Rava Upma Recipe Hindi रवा उपमा बनाने की विधि

Rava Upma Recipe Hindi रवा उपमा बनाने की विधि

Written By Unknown on Tuesday, May 24, 2016 | 10:40 AM

Rava Upma Recipe Hindi

रवा उपमा बनाने की विधि – 🙂

रवा उपमा बनाने की सामग्री – 🙂
रवा (सूजी) – 1 कप
प्याज – 1 (बारीक कटी हुयी)
बटर – 1 चम्मच छोटा
कड़ी पत्ता – 6 से 7
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुयी)
सफ़ेद नमक – 1 छोटा चम्मच
राइ – 1 छोटा चम्मच
मटर – 50 ग्राम
अदरक – 2 इंच (बारीक कटी हुयी)
बीन्स – आवश्यकतानुसार (बारीक कटी हुयी)
गाजर – 1 छोटी (बारीक कटी हुयी)
हरा धनिया
धूलि हुई सफ़ेद उड़द की दाल – 1 छोटा चम्मच
रिफाइंड आयल – 1 छोटा चम्मच
रवा उपमा बनाने की विधि – 🙂
रवा उपमा बनाने के लिए गैस ऑन करके कढ़ाई गर्म करेंगे, और फिर रवा को कढ़ाई में डाल कर चलाएंगे । रवा को तब तक चलन है जब तक की ये हल्का गुलाबी न हो जाये, रवा हल्का गुलाबी होने पर इसे एक कटोरे में निकल लेंगे । 🙂
अब गैस ऑन करके उस पर कढ़ाई रखेंगे और कढ़ाई में बटर और एक छोटा चम्मच रिफाइंड आयल डालके गरम होने देंगे, गरम होने पर इसमें राइ डालेंगे और राइ चटकने देंगे । अब इसमें धूलि हुई उड़द की दाल डालेंगे फिर थोड़ी देर बाद इसमें कड़ी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और प्याज दाल के चलाएंगे । 🙂
मसाला ब्राउन होने पर इसमें गाजर,मटर, नमक और बीन्स डाल कर अच्छे से चलाएंगे और इन्हे ढक देंगे जिससे सब्जियां पक जाएँगी । 🙂
सब्जियां पकने पर इसमें रवा डालेंगे, रवा डालने के बाद इसमें 3 से 4 कप पानी डाल कर अच्छे से चलाएंगे, और इसे ढक देंगे 🙂
रवा अच्छे से पकने पर गैस बंद इसे बर्तन में निकल ले, हमारा उपमा तैयार है । सर्व करने के लिए इस पर धनिये से सजावट कर दे । 🙂
रवा उपमा बनाने की विधि (रेसिपी) की वीडियो को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं

Visit to Our Youtube Channel Shikkha Srivastav 🙂 🙂
Credit Goes to ShikkhaSrivastav.com
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment